अडानी को लेकर संसद में बवाल, 2 बजे तक स्थगित किए गये संसद के दोनों सदन
(India) अडानी को लेकर संसद में बवाल, 2 बजे तक स्थगित किए गये संसद के दोनों सदन, अडानी समूह के खिलाफ आई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने पीएम मोदी पर कहा कि यह अडानी का नहीं बल्कि पीएम मोदी का भ्रष्टाचार है. CPIM के सांसद एलामारम करीम ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी समूह के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर एक उच्च-स्तरीय जांच की मांग की है, उन्होंने इस पर चर्चा करने की मांग को लेकर नोटिस दिया है. संसद में विपक्षी दलों की बैठक चल रही है. यहां पर वह अडानी मामले को लेकर रणनीति बनाने पर समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों को लेकर चल रही है. बैठक के बाद कांग्रेस के सांसद ने कहा कि अगर आज सदन अडानी पर चर्चा नहीं की गई तो सदन में ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।