उद्धव के MP-MLA पर शिंदे की नजर, दांव पर शिवसेना के 362 ऑफिस
(India) बाला साहेब ठाकरे के बेहद करीब रहे एकनाथ शिंदे ने तकरीबन 6 महीने पहले तब शिवसेना प्रमुख रहे उद्धव ठाकरे का हाथ झटक BJP का दामन थाम लिया। वे फिलहाल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं। शिवसेना के पास अभी 191.82 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है, दादर के शिवसेना भवन पर भी उद्धव गुट का कब्जा है। शिंदे की शिवसेना का कब्जा कहां-कहां होगा, ये सवाल फिलहाल बना हुआ है। CM एकनाथ शिंदे भले ही कह रहे हैं कि पुरानी शिवसेना से उन्हें सिर्फ बाला साहेब के विचार चाहिए, लेकिन मौजूदा संविधान के मुताबिक पार्टी पर कब्जा और कोषाध्यक्ष नियुक्त करते ही पूरी प्रॉपर्टी और फंड खुद-ब-खुद नई शिवसेना के पास ही आएगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।