माहौल गर्माया हुआ है। सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के घर पर दिल्ली पुलिस के पहुंच ने पर कहा कि बिना गृह मंत्रालय और बिना ऊपर के निर्देश के
यह संभव नहीं कि यह यहां तक पहुंचे। जब राहुल गांधी ने कह दिया कि उन्हें नोटिस मिला है वे उसका जवाब देंगे, इसके बावजूद पुलिस यहां पहुंची है। गहलोत ने
कहा कि इनकी हिम्मत कैसे हो गई कि यह यहां तक पहुंच गए। पूरा देश इनकी हरकतों को देख रहा है। देश इन्हें माफ नहीं करेगा। आज की हरकत बेहद गंभीर है। जांच करने
से कोई इंकार नहीं कर रहा है।
बता दें दिल्ली पुलिस का कहना है 30 जनवरी को श्रीनगर में राहुल गांधी ने जो बयान दिया था उसमें ये बात कही थी कि यात्रा के दौरान उन्हें बहुत सारी महिलाएं मिली थीं
जो रो रही थीं। उन्होंने बताया कि उनके साथ दुष्कर्म हुआ है। यह एक गंभीर मामला है। इस विषय में जानकारी जुटाने की पुलिस ने कोशिश की थी लेकिन हमें सफलता नहीं
मिली। यात्रा दिल्ली से भी गुजरी थी तो हम जानकारी लेना चाहते हैं। अगर दिल्ली का कोई मामला होगा तो हम तुरंत कार्रवाई शुरू करेंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।