पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी को प्रतिबंधित संगठन घोषित करने की तैयारी है। उन्हों ने कहा कि इसे लेकर सरकार की
विशेषज्ञों से विचार-विमर्श करने की योजना है। सनाउल्लाह का यह बयान ऐ से समय आया है जब पुलिस ने खान के लाहौर स्थित
आवास से हथियार और पेट्रोल बम जब्त करने का दावा किया है। इस्लामाबाद की जिला अदालत में पेशी के लिए शनिवार को
लाहौर से इस्लामाबाद आए खान पर देश के सत्तारूढ़ गठबंधन ने निशाना साधा।
अदालत परिसर के बाहर हंगामा करने में शामिल होने के आरोप में इमरान के खिलाफ आतंकवाद निरोधक कानून के तहत FIR
दर्ज हुई है। कोर्ट के बाहर PTI समर्थकों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प हुई थी। इस्लामाबाद पुलिस की ओर से दर्ज प्राथमिकी में 17 पीटीआई नेताओं को नामजद किया गया है। इस में कहा गया कि कार्यकर्ताओं ने पुलिस जांच चौकी और न्यायिक परिसर के
मुख्य गेट को ध्वस्त कर दिया। झड़प के दौरान पुलिस के 2 वाहन और 7 मोटरसाइकिल को जला दिया गया और पुलिस थाना
प्रभारी के आधिकारिक वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। आगजनी, पत्थरबाजी और न्यायिक परिसर की इमारत को नुकसान
पहुंचाने के आरोप में 18 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।