पीएम मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाने से हुई कार्रवाई के चलते हो  सीएम अरविंद केजरीवाल ने लगाए मोदी हटाओ, देश बचाओ के नारे
(NewDelhi, NewDelhi) दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान गुरुवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर जनसभा को संबोधित कर कहा की पीएम मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाने के बाद हुई कार्रवाई के चलते मंच से मोदी हटाओ, देश बचाओ का नारा लगाया जाएगा।रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा की आम आदमी पार्टी दिल्ली पुलिस की कार्रवाई से नहीं डरती | गोपाल राय के मुताबिक वे इस नारे को अगले लोकसभा चुनावों तक लेकर जाएंगे।उन्होंने कहा की शहीद दिवस के उपलक्ष में जनसभा में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को याद करेंगे।आम आदमी पार्टी ने पुलिस कार्रवाई को तानाशाही बताया है। पार्टी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा- मोदी सरकार की तानाशाही चरम पर है। पोस्टर में ऐसा क्या आपत्तिजनक है |

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।