दिल्ली में अब मोदी हटाओ ,देश बचाओ की जगह पर केजरीवाल हटाओ और देश बचाओ के नारे
(NewDelhi, NewDelhi) दिल्ली की दीवारों पर केजरीवाल के खिलाफ लगाए पोस्टर , पद से हटाने के लगे नारे
दिल्ली में इन दिनों दोनों गुटों के बीच अपने अपने स्टेटमेंट और पोस्टर्स को लेकर जंग छिड़ गयी है | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाए जाने के दो दिन बाद दिल्ली में जगह-जगह दीवारों पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर्स पर केजरीवाल ने कहा है कि मुझे इनसे कोई परेशानी नहीं है। किसी को गिरफ्तार न किया जाए।प्रधानमंत्री के खिलाफ पोस्टर लगवाए जाने पर पुलिस ने 36 FIR दर्ज कीं। प्रिंटिंग प्रेस के दो मालिकों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया। आम आदमी पार्टी के बाहर एक वैन से 10 हजार पोस्टर्स भी जब्त किए थे। केजरीवाल ने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को ऐसे पोस्टर लगाने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि मैं नहीं समझ पा रहा हूं कि मोदी जी को अपने खिलाफ लगे पोस्टरों से क्यों परेशानी हुई।इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच सोशल मीडिया पर पोस्टर वॉर शुरू हो गया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।