राहुल गांधी की संसद सदस्य्ता का अंत, मानहानि के मामले में हुई 2 साल की सजा
(NewDelhi, NewDelhi) राहुल गांधी की संसद सदस्य्ता का अंत, मानहानि के मामले में हुई 2 साल की सजा
सूरत कोर्ट ने गुरुवार को मानहानि मामले के मामले में राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा का आदेश जारी किया है | इस फैसले की घोषणा के बाद लोकसभा सदस्य ने सचिवालय में पत्र जारी कर राहुल गांधी की संसद की सदस्यता को रद्द कर दिया है | जनप्रतिनिधि कानून के मुताबिक, अगर सांसदों और विधायकों को किसी भी मामले में 2 साल से ज्यादा की सजा हुई हो तो ऐसे में उनकी सदस्यता को संसद और विधानसभा से रद्द कर दिया जाएगा | वही दूसरी और राहुल गांधी के वकील के मुताबिक राहुल ने बयान के तौर पर कहा की 'मेरी मंशा गलत नहीं थी' मैंने तो भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई थी जिसकी मुझे यह सज़ा दी जा रही है |

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।