(International)
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सोमवार को पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स के साथ अफेयर और फिर उसे पैसे देकर चुप कराने के मामले में न्यूयॉर्क पहुंचे। इस मामले में वे मंगलवार को कोर्ट में पेश होंगे | मैनहैटन कोर्ट में सुनवाई के दौरान वीडियोग्राफी पर पाबंदी रहेगी। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर कहा- हमें अपना देश वापस लेना है और अमेरिका को फिर से महान बनाना है। उन्होंने अपने समर्थकों से प्रेंसिडेंशियल कैंपेन के लिए पैसे डोनेट करने को भी कहा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।