BJP में शामिल होंगे पंजाब के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी? सिद्धू के एक्टिव होते ही हलचल तेज
(India) कयास लगाए जा रहे हैं कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चरणजीत सिंह चन्नी के भाजपा में शामिल होने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि उन्होंने पंजाब में कुछ बीजेपी नेताओं से मुलाकात की। दूसरी तरफ कांग्रेस भी उनके भाजपा में जाने को लेकर अलर्ट पर है। राजनीतिक गलियारों में इस तरह की खबरें नवजोत सिंह सिद्धू के जेल से बाहर आने के बाद से शुरू हुए हैं। दरअसल, सिद्धू और चन्नी के बीच चुनाव से पहले ही तनातनी चल रही थी। इस बीच जेल से बाहर आकर सिद्धू ने कांग्रेस
चीफ मल्लि कार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात की थी। तब से चन्नी को लेकर खबरों का बाजार गर्म है।
चन्नी का जालंधर संसदीय उपचुनाव में काफी दब दबा है। इसके लिए कांग्रेस अब जालंधर संसदीय उपचुनाव में प्रचार के लिए पूर्व
मुख्यमंत्री को अपने साथ लाने की कोशिश कर रही है। पार्टी अलग-अलग आवाज उठाने वाले नेताओं को भी साथ लाने का प्रयास कर रही है। यहां सिद्धू और चन्नी दोनों की बात की जा रही है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।