(India)
आम आदमी पार्टी (AAP) से सांसद संजय सिंह ने शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों को मानहानि का नोटिस भिजवाया है. ये नोटिस ED के डायरेक्टर संजय कुमार मिश्रा और कथित आबकारी घोटाले मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी जोगेन्दर को भेजा गया है. संजय सिंह ने अधिकारियों से 48 घंटे के भीतर माफी मांगने, वरना कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहने के लिए कहा है. आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह का दावा है कि ईडी ने चार्जशीट में मेरा नाम झूठा डाला है. किसी गवाह ने मेरा नाम नहीं लिया है, इसके बावजूद केस में मेरा नाम होना बदनाम करने लिए एक षड्यंत्र के तहत मेरा नाम अपनी कंप्लेंट में डाला है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।