(International)
यूनाइटेड किंगडम का नेशनल ब्रॉडकास्टर ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन यानी BBC के चेयरमैन रिचर्ड शार्प ने इस्तीफा दे दिया है। ऑफिशियल रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्होंने सार्वजनिक नियुक्तियों के नियमों का उल्लंघन किया है। जांच में पाया गया था कि जॉब इंटरव्यू के दौरान शॉर्प ने जॉनसन के लोन में अपनी भूमिका का जिक्र नहीं किया था। सिफारिश से पहले बोरिस जॉनसन को 800,000 पाउंड यानी करीब 8.15 करोड़ रुपए के लोन के लिए गारंटी अरेंज करने में शार्प ने मदद की थी। ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को 2020 में मिले लोन से जुड़े केस के कारण उन्होंने इस्तीफा दिया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।