कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने शनिवार को दूसरी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा, डीके शिवकुमार
को राज्य का डिप्टी सीएम बनाया गया है। दोनों के अलावा, जी परमेश्वर, एमबी पाटिल, प्रियंक खड़गे समेत आठ नेताओं ने मंत्री
पद की शपथ ली है। शपथ ग्रहण समारोह के बाद सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार कर्नाटक विधानसभा पहुंचे। सबसे आगे
सिद्धारमैया चल रहे थे, जबकि उनके पीछे डीके शिवकुमार थे। जैसे ही शिवकुमार विधानसभा की सीढ़ियों पर पहुंचे, उन्होंने
झुककर माथा टेका। इसके बाद मीडिया के कैमरों के सामने विक्ट्री का साइन दिखाते हुए वे विधानसभा परिसर में दाखिल हो गए।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।