कांग्रेसी फार्मूले का निकाला त्रिसूत्री तोड, पंडित नेहरू जैसा रिकॉर्ड बनाने के लिए भाजपा ने बनाया 10 वें साल का गेम प्लान
(India) केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने नौ साल पूरे कर लिए हैं और दसवें साल में प्रवेश कर लिया है लेकिन उसके सामने अब बड़ी चुनौतियां आ खड़ी हुई हैं। इस साल के अंत तक पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव और अगले साल लोकसभा के
साथ-साथ छह राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में हार और विपक्षी दलों की
एकता के बाद बीजेपी आगामी चुनावों के लिए चौकन्ना हो चुकी है।

दरअसल, बीजेपी के शीर्ष नेता चाहते हैं कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की तरह पीएम मोदी भी लगातार
तीसरी बार जीतकर बतौर प्रधानमंत्री तीसरा कार्यकाल पूरा करें। नेहरू 15 अगस्त 1947 से लेकर 27 मई 1964 तक देश के प्रधानमंत्री थे। पार्टी नेतृत्व ने इसके लिए मोदी सरकार के 10वें साल का गेम प्लान तैयार कर लिया है।
अभी हाल ही में सरकार के नौ साल पूरे होने पर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि केंद्र में 26 मई, 2014 को पीएम पद की
शपथ लेने के बाद से लेकर अब तक का उनका नौ साल का शासन ‘सेवा,सुशासन’ और गरीब कल्याण पर केंद्रित रहा है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।