(Uttarkashi, Uttarkashi)
उत्तराखंड के हल्द्वानी में भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत एमबीपीजी कॉलेज के सभागार में भाजपा द्वारा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन आयोजित किया गया...इस दौरान 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को कार्यकर्ताओं से घर घर पहुंचाने का आह्वान किया गया | वही, चमोली में कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री अजय कुमार थराली, विधायक भूपालराम टम्टा, जिला प्रभारी कुंदन परिहार और पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह शामिल हुए | अब बात करे लोहा घाट की तो लोहाघाट में महाजनसंपर्क अभियान के तहत वरिष्ठजन सम्मेलन का आयोजन किया | इस दौरन वरिष्ठ जनों को शॉल ओढाकर सम्मानित किया और उनकी समस्याओं को जाना | नगर पालिका सभागार में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी की अध्यक्षता और गिरीश कुंवर के संचालन में आयोजित सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठजनों को शॉल ओढाकर सम्मानित किया |
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।