अमेरिकी सांसद की बात से ड्रैगन को लगेगी मिर्ची, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले कहा कुछ ऐसा
(India) भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत जल्द अमेरिका के दौरे पर जाने वाले हैं। इससे ठीक पहले एक अमेरिकी सांसद ने कुछ ऐसा
कहा है, जिससे चीन को मिर्ची लगनी तय है। जॉर्जिया से सांसद माइक कॉलिन्स ने कहा कि चीन हमारा बड़ा दुश्मन है। साथ ही यह
भी कहा कि नई दिल्ली और वॉशिंगटन आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ेंगे

संदेश में पीएम मोदी का गर्म जोशी से स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में एक बेहद खास मेहमान आ रहे हैं जो 22 जून
को दोनों चेंबर्स को संबोधित करेंगे। वह कोई और नहीं बल्कि , भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। गौरतलब है कि इस यात्रा पर
राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्हाइट हाउस में अगवानी करेंगे।

अमेरिका की वाणिज्य मंत्री जीना राय मोंडो ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की आगामी अमेरिका यात्रा दोनों देशों के बीच वाणिज्यि और रणनीतिक प्रौद्योगिकी साझेदारी को बढ़ाने के अवसर के रूप में काम करेगी। उन्होंने विशेष रूप से रक्षा, अर्धचालक और
स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों को फोकस के क्षेत्रों के रूप में उल्लेख किया। पीएम मोदी अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को दो बार
संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। वैश्विक स्तर पर, सरकार के प्रमुख के रूप में, पीएम मोदी इजरायल के प्रधान
मंत्री बेंजामिन ने तन्याहू के बाद दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सदन को एक से अधिक बार संबोधित किया
है। इजरायली पीएम ने ऐसा तीन बार किया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।