मंत्री पद छीनने के बाद अब राजेंद्र गुढ़ा कांग्रेस पार्टी से भी हुए निष्कासित
(India)
राजस्थान की सियासत में उथल-पुथल मची हुई है. 2 दिन पहले ही विधानसभा सदन में अपनी पार्टी के खिलाफ़ बोलने से राजेंद्र गुढ़ा को मंत्री पद से हटा दिया गया था. अब उनपर बड़ी करवाई करते हुए उन्हें कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया है.राजेंद्र गुढ़ा को पार्टी से निकालने के पीछे वजह बताई जा रही है कि वे लगातार पार्टी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे और पार्टी विरोधी गतिविधि में भी शामिल थे.बता दे कि सोमवार को विधानसभा सदन की कार्यवाही के दौरान लाल डायरी लहराई थी.राजेंद्र गुढ़ा सदन में डायरी में लिखी बातों को पढना चाहते थे जिससे हंगामा शुरू हुआ.
गुढ़ा ने बताया कि विधानसभा में हंगामे के बाद उनके साथ मारपीट हुई.सदन में राजेंद्र गुढ़ा और सीपी जोशी में काफी देर बहस हुई. इसके बाद गुढ़ा संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल की ओर बढ़े,इन दोनों में भी बहस शुरू हो गयी.वहां मौजूद सत्तापक्ष के मंत्री ने गुढ़ा को दूर किया.भड़कते माहौल को देखते हुए सीपी जोशी ने सदन की कार्यवाही स्थगित करने की घोषणा की.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।