(India)
राजस्थान में भी अब किसी न किसी शहर से तेज़ बारिश की खबरें आ रही है. बीती रात राजस्थान के सिरोही, जालोर,गंगानगर समेत कई जिलों से बारिश की खबरें आई. वहीं राजधानी जयपुर में बुधवार दोपहर कई जगहों पर तेज बारिश हुई जिससे टोंक रोड पर 1 फीट तक पानी भर गया। पिछले 24 घंटे में जयपुर, दौसा, बाड़मेर, गंगानगर, अलवर, जालोर, उदयपुर, झुंझुनूं, चूरू, सिरोही, भरतपुर समेत कई जिलों में 1 से लेकर 3 इंच तक बरसात हुई। सबसे ज्यादा बरसात सिरोही के देलदर में 71MM तक हुई। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में आज भी कुछ जिलों में तेज बारिश होने का अनुमान है और कल से मानसून की गतिविधियां धीमी होने लगेंगी। अगले 2-3 दिन तक राज्य में कई जगहों पर मौसम साफ रह सकता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।