दो हिस्सों में बंटने के कगार पर अफ्रीका,साइंटिस्ट ने पहले ही की थी भविष्यवाणी
(India) दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप- अफ्रीका पर संकट गहराने लगा है. कई रिपोर्ट्स का कहना है कि अफ्रीका दो हिस्सों में बंटने वाला है और इसकी शुरुआत हो गई है. रिपोर्ट्स के साथ दावा किया गया है कि रेड सी से मोजाम्बिक के बीच पूर्वी अफ्रीकी दरार (East African Rift) लगातार बढती जा रही है और ये दरार 3500 किलोमीटर लंबी है. बहुत साल पहले ही वैज्ञानिकों ने अफ्रीका महाद्वीप के एक बड़े हिस्से के टूटने की भविष्यवाणी की थी और अब यह भविष्यवाणी सही साबित हो रही है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सच में अफ्रीका महाद्वीप दो हिस्सों में बंट जाएगा? दरअसल धरती बड़ी-बड़ी टैक्टोनिक प्लेट्स पर स्थित है और इसके नीचे तरल पदार्थ लावा मौजूद है. टैक्टोनिक प्लेट्स लगातार तैरती रहती हैं और इसी क्रम में कई बार आपस में एक-दूसरे से टकरा जाती हैं ,जिस वजह से कई बार प्लेट्स के कोने मुड़ जाते हैं और ज्यादा दबाव पड़ने पर ये प्लेट्स टूटने लगती हैं, जिससे दरार उत्पन्न होती है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।