(India)
संसद में मानसून सत्र के छठे दिन की कार्यवायी शुरू हो गयी है। मणिपुर हिंसा पर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है,आज भी विपक्ष मणिपुर हिंसा पर सवाल उठाया। विपक्षी दलों की मांग है कि सदन में मणिपुर हिंसा पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विस्तृत जानकारी दे। वहीं विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के सभी सांसद काले कपड़े पहनकर संसद भवन पहुंचे और मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर अपना विरोध जताया। कांग्रेस संसद अधीर रंजन चौधरी ने बयान दिया कि हमारी मांग थी कि प्रधानमंत्री मोदी खुद आकर बोले, लेकिन पता नहीं प्रधानमंत्री क्यों नहीं बोल रहे हैं. इसीलिए हमें मजबूरन अविश्वास प्रस्ताव लाना पड़ा, ये हमारी मजबूरी है। हम जानते हैं कि इससे सरकार नहीं गिरेगी, लेकिन हमारे पास इसके अलाव कोई चारा भी तो नहीं है। संसद में चल रहे हंगामे के बीच सपा नेता राम गोपाल यादव ने कहा कि कोई विरोध प्रदर्शन नहीं होगा। हर कोई काले कपड़े पहनेगा या अपनी बांह पर काला कपड़ा बांधेगा। हम चिंतित हैं क्योंकि मणिपुर की सीमा म्यांमार से लगती है,जहाँ हमारा सैन्य अड्डा है। इसके बाद कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि प्रधानमंत्री मणिपुर के लोगों के जख्म पर नमक छिड़क रहे हैं, उन्हें मणिपुर की व्यवस्था को संभालना चाहिए राष्ट्रहित में काम करना चाहिए, लेकिन इसके बावजूद वो अपने भाषणों में मग्न है यह काला कपड़ा प्रधानमंत्री मोदी के अहंकार के खिलाफ है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।