राजस्थान की रसोई में मुफ्त का राशन और तेल , मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 15 अगस्त को लॉन्च करेंगे स्कीम
(India) राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत 'अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना' के तहत फ्री का स्कीम लेकर आये है, सस्ती बिजली, पानी और रसोई गैस की सुविधा के बाद अब अशोक गहलोत सरकार जल्द ही लोगों की रसोई में मुफ्त का राशन भी पहुंचाएगी। राजस्थान में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) से जुड़े 1.10 करोड़ से ज्यादा परिवारों को अगले महीने से गेंहू के साथ तेल-मसाले, चीनी, दाल के पैकेट भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस योजना को 15 अगस्त को लॉन्च करेंगे। दो महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के हर घर में वोटरों तक अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने के लिए यह स्कीम काफी फायदेमंद शाबित होगी। मुख्यमंत्री द्वारा इस बजट में NFSA से जुड़े परिवारों को गेंहू के साथ रसोई से जुड़ा राशन का दूसरा सामान भी फ्री देने का एलान किया है। इस योजना के तहत हर जिले में अलग-अलग टेंडर करके तेल-मसाले, चीनी, दाल के पैकेट की रेट्स तय करके उन्हें राशन की दुकानों तक पहुंचाकर बांटा जाएगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।