(India)
राजस्थान में 2 महीने बाद विधानसभा चुनाव होने को है, ऐसे में राजस्थान की जनता को लुभाने के लिए सभी राजनीतिक पार्टीया लगी हुई है। वहीं राजस्थान से यह खबर आ रही है जहां भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी, राजस्थान में चुनावी की गतिविधियों को सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने स्तर से संभालेंगे। इसके लिए भाजपा ने अपने शीर्ष चार नेताओं को चार प्रदेशों की कमान सौंपने का फैसला किया है। इसके तहत PM मोदी को राजस्थान, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को मध्यप्रदेश, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को छत्तीसगढ़ और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष को तेलंगाना की कमान सौंपी है। जहां इन चारों राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं प्रधानमंत्री मोदी इस साल में राजस्थान के 7 दौरे-सभाएं कर चुके है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।