(International)
यूक्रेन के अधिकारियों ने एक अजीबोगरीब स्कीम का खुलासा किया है, जिसमे आधिकारियों का कहना हैं कि यूक्रेनी पुरुष जंग लड़ने से बचने के लिए झूठी मेडिकल रिपोर्ट बनवा रहे है. इस झूठी मेडिकल रिपोर्ट्स में वे अपने आप को जंग के लिए अनफिट दिखाते है और जंग से बचते है. रिपोर्ट्स के मुताबिक राजधानी कीव समेत यूक्रेन के 11 इलाकों में ये झूठी मेडिकल रिपोर्ट स्कीम चल रही थी. लेकिन इसकी भनक लगने पर पुलिस ने कीव, ओडेसा, लीव समेत 100 से ज्यादा नकली मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने वाले जगहों पर छापे मारे. बताया जा रहा है कि इस नकली काम में मिलिट्री के लोग भी शामिल है. अधिकारी को एक झूठी मेडिकल रिपोर्ट बनाने के बदले करीब 5 लाख रुपए मिलते थे. इस फ़र्जी मेडिकल रिपोर्ट को लेकर कई यूक्रेनी पुरुष देश छोड़ कर चले गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए यूक्रेन की नेशनल पुलिस और सिक्योरिटी सर्विस (SBU) मिलकर इस फर्जीवाड़े की जांच कर रहे हैं.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।