इजराइल ने भारत को दी पहाड़ी इलाकों में दुश्मन के ठिकानों को तबाह करने वाली स्पाइक NLOS मिसाइल
(India) इजराइल ने भारत को स्पाइक NLOS मिसाइल दी है. यह मिसाइल पहाड़ी इलाकों में दुश्मन के ठिकानों को तबाह करने के लिए है, इससे 30 किलोमीटर की दूरी तक अपने टारगेट को हिट किया जा सकता है. जानकारी के मुताबिक बहुत जल्द इसका ट्रायल शुरू होगा और NLOS (नॉन लाइन ऑफ साइट) मिसाइलों को अब रूस के Mi-17V5 हेलिकॉप्टर में फिट किया जाएगा. 2 साल पहले भारतीय वायुसेना ने इन मिसाइलों में अपनी रुचि दिखाई थी. वह दौर उस समय का था जब चीन ने ईस्टर्न लद्दाख सेक्टर में LAC के करीब बड़ी संख्या में टैंक और दूसरे लड़ाकू वाहन तैनात करना शुरू कर दिया था.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।