(India)
बीते दिन सोमवार 7 अगस्त को राज्यसभा में दिल्ली सर्विसेज (अमेंडमेंट) बिल पास हो गया. बिल पास करने को लेकर सदन में चर्चा चल रही थी. चर्चा के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा पर फ्रॉड का आरोप लगाया. अमित शाह ने फ्रॉड का आरोप लगाते हुए कहा कि- सरकार की ओर से पेश किए गए इस बिल के विरोध में राघव चड्ढा ने जो मोशन प्रस्तावित किया था, उसमें बिना सहमति वाले 5 सांसदों का नाम शामिल था. इसका मतलब यह है की उन 5 सांसदों के नकली साइन किए गए है. गृह मंत्री ने संसद की प्रिविलेज कमेटी से इस फ्रॉड की जाँच करने की भी मांग की. इस पर राघव चड्ढा ने कहा कि जब प्रिविलेज कमेटी उन्हें नोटिस भेजेगी तभी वे इस आरोप का जवाब देंगे.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।