(India)
देश के कई शहरों में बारिश आफत बनी हुई है. इससे लोगों को काफी ज्यादा परेशानियाँ झेलनी पड़ रही है. उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों से लगातार बारिश हो रही है. आज बुधवार 9 अगस्त सुबह यहाँ लैंडस्लाइड हो गया जिसमें 2 बच्चों की मौत हो गई. साथ ही इस आफत में रामपुर में 2 होटल बह गए और उत्तरकाशी में सड़कें भी टूट गई. लैंडस्लाइड की वजह से पौड़ी गढ़वाल और काठगोदाम में कई लोग फंस गए है. अब तक रेस्क्यू के द्वारा 165 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है और अभी भी रेस्क्यू का काम जारी है. जम्मू-कश्मीर में लैंडस्लाइड के चलते जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद कर दिया गया है और अमरनाथ यात्रा भी रोकी गई.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।