लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर पीएम मोदी दे रहे जवाब, विपक्षी दलों के वॉकआउट पर बरसे पीएम मोद
(India) लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के दौरान विपक्ष वॉकआउट कर गया। दरअसल प्रधानमंत्री
मोदी ने अपनी सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का जवाब देते हुए विपक्ष के INDIA गठबंधन पर हमला बोला।
इस दौरान उन्होंने मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर भी तीखा हमला किया। जब पीएम मोदी कांग्रेस पर हमले बोल रहे थे तभी
विपक्षी दल उनसे मणिपुर के बारे में भी बोलने को कह रहा था। काफी देर तक मणिपुर के नारे लगाने के बाद विपक्षी
दल लोकसभा से वॉकआउट कर गए।

लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हमारे लिए उत्तर
पूर्व भले ही दूर लगता है लेकिन जिस प्रकार से दक्षिण पूर्व एशिया देशों का विकास हो रहा है आसियान देशों का विकास हो
रहा है। वह दिन दूर नहीं जब उत्तर पूर्व वैश्विक दृष्टि से केद्र बिंदु बनने वाला है। उन्होंने कहा कि मणिपुर में पहले भी गंभीर
समस्याएं सामने आई हैं लेकिन मिलकर रास्ते निकाले गये हैं।
उन्होंने कहा, आओ मिलकर चलें, मणिपुर के लोगों को विश्वास में लेकर चले। राजनीति के खेल के लिए तो कम से कम
मणिपुर की भूमि का इस्तेमाल नहीं करें। वहां जो हुआ वो दुख पूर्ण है किंतु वहां जो हुआ, उस दर्द को समझ कर दर्द की दवाई
बनकर काम करें। यही हमारा रास्ता होना चाहिए।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।