अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने चीन की अर्थव्यवस्था को बताया बम ,बोले कभी भी धमाका हो सकता है
(India) अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन अमेरिकी के यूटा में एक कार्यक्रम के दौरान चीन कि अर्थव्यवस्था पर बहुत ही बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि चीन की अर्थव्यवस्था एक चालू बम जैसी है,जो कभी भी धकामा कर सकता है, बताया जा रह है की जो बाइडन ने इसकी वजह चीन की धीमी आर्थिक विकास दर को बताया। बाइडन ने आगे कहा ये चीन के लिए अच्छी नहीं हैं, क्योंकि जब बुरे लोगों के साथ दिक्कतें आती हैं तो वह बुरे काम ही करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि चीन मुश्किलों में घिरा हुआ है इस वक्त वह चीन को परेशान नहीं करना चाहते और उनके साथ तर्कसंगत संबंध रखना चाहते हैं। बता दें कि चीन का उपभोक्ता सेक्टर डिफलेशन की चपेट में आ गया है। अपस्फीती का मतलब वस्तुओं और सेवाओं की गिरती कीमतों से है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।