राजस्थान में छात्र चुनाव की मांग को लेकर छात्र नेता पानी की टंकी पर चढ़े, भूख हड़ताल से 8 छात्रों की तबियत बिगड़ी
(India) राजस्थान में इस साल छात्रसंघ चुनाव नहीं होंगे, मुख्यमंत्री ने इस फैसले के पीछे कई कारणों को बताया। जिसको लेकर राजस्थान में विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार रात सवा 8 बजे राजस्थान यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के दो छात्रनेता कमल चौधरी और विनोद भुदौली छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग करते हुए पानी की टंकी पर चढ़ गए। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान यूनिवर्सिटी में 2 दिन से भूख हड़ताल जारी है धरने पर बैठे 8 स्टूडेंट्स की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें SMS अस्पताल ले जाया गया। टंकी पर चढ़े छात्र नेता कमल चौधरी ने कहा-आम छात्रों की आवाज को सरकार तक पहुचने का सिर्फ छात्र संघ चुनाव ही ऐसा जरिया था,जिसको भी राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने युवाओं की आवाज को दबाने के लिए छात्रसंघ चुनाव ही रद्द कर दिए। आज हम पानी की टंकी पर चढ़े हैं। अगर अब भी सरकार नहीं जगी तो हम और उग्र आंदोलन करेंगे। राजस्थान में छात्र संघ चुनाव करवाकर ही दम लेंगे। ऐसे में अगर हमारी जान जाती है तो उसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।