15 अगस्त को अशोक गहलोत ने अन्नपूर्णा फ्री फूड पैकेट योजना लॉन्च की, बीजेपी पर साधा निशाना
(India) सीएम अशोक गहलोत ने 15 अगस्त को राजधानी जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में हुए समारोह में अन्नपूर्णा फ्री फूड पैकेट योजना लॉन्च की। साथ ही सीएम ने सभी जिला मुख्यालयों,ब्लॉक मुख्यालयों और राशन की 25 हजार दुकानों पर इस योजना का वर्चुअल लोकार्पण भी किया। इस मौके पर बीजेपी को निशाने पर लिया। गहलोत ने कहा- बीजेपी हमारी जनकल्याणकारी योजनाओं को रेवड़ियां बताकर आम लोगों की बेइज्जती कर रही है। सोशल सिक्योरिटी रेवड़ी नहीं है,यह जरूरत है। हर महीने राशन की दुकानों से एक करोड़ से ज्यादा पारिवारों को हर महीने फूड पैकेट दिए जाएंगे। गहलोत ने आगे कहा की हमारी सरकार के फैसले इतिहास बनाने वाले हैं। इंदिरा रसोई योजना में अब 8 रुपए में खाना गांव कस्बों में भी मिलेगा। वहीं, इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 50 हजार वॉलंटियर्स भर्ती का भी ऐलान किया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।