(India)
बीते दिन बुधवार देर रात तक नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की मीटिंग चली. जानकारी के मुताबिक इस मीटिंग में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई. बता दे कि इस साल के अंत में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव होना तय है. बताया जा रहा है कि मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने MP के नेताओं से कमजोर सीटों पर फोकस करने के लिए कहा. इसके अलावा की 90 में से 27 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के पैनल को लेकर भी 2 घंटे तक चर्चा हुई. बता दे कि इस मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, MP भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।