(India)
जर्मनी की कैबिनेट ने बुधवार को गांजे से जुड़े बिल को मंजूरी दे दी. मतलब जर्मनी के लोग अब लीगल तरीके से गांजे का इस्तेमाल कर सकेंगे और इसकी खेती भी कर सकेंगे. दरअसल गांजे से जुड़े बिल को मंजूरी देने के पीछे जर्मनी के स्वास्थ्य मंत्री कार्ल लॉटरबैश का कहना है कि किसी को भी इस कानून का गलत मतलब नहीं समझना चाहिए. इस बिल को पास करने का मकसद गांजे की कालाबाजारी और ड्रग से जुड़े अपराधों पर लगाम लगाना है. उन्होंने कहा कि गांजा कानूनी होने के बाद भी हानिकारक ही रहेगा. जहाँ एक ओर जर्मनी ने गंजा को लीगल बना दिया वहीँ भारत में पिछले 38 साल से गांजे पर बैन है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।