भारत और चीन के बीच के विवादों को सुलझाने के लिए दौलत बेग ओल्डी और चुशुल LAC पर मेजर जनरल लेवल की बैठक
(India) भारत और चीन के बीच के विवादों को सुलझाने के लिए दौलत बेग ओल्डी और चुशुल में LAC पर मेजर जनरल लेवल की बैठक हुई. जानकारी के मुताबिक मेजर जनरल पीके मिश्रा और मेजर जनरल हरिहरन ने भारत का प्रतिनिधित्व किया. इस बैठक में दोनों देशों के बीच जारी सीमा विवाद पर डिटेल में चर्चा की गई और देपसांग प्लेन और CNN जंक्शन के मुद्दे का समाधान निकालने पर चर्चा हुई. बता दे की इससे पहले भी 14 अगस्त को भारत- चीन के बीच 19वीं कमांडर लेवल की बैठक हुई थी और उस बैठक में दोनों ही देश विवादों को बातचीत और समझौतों के जरिए सुलझाने पर तैयार हुए थे. बता दे कि दौलत बेग ओल्डी (DBO) देसपांग के पास है और वहां चीनी सैनिक लगातार भारतीय सैनिकों की पैट्रोलिंग में रुकावटें पैदा करते रहते हैं. चुशुल पैंगोंग सो झील के दक्षिणी किनारे पर है. 2020 में यहाँ भारतीय सैनिकों ने एक ऑपरेशन के तहत कई ऊंची जगहों पर कब्जा कर लिया था.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।