रूसी स्पेसक्राफ्ट लूना 25 में  तकनीकी खराबी, ऑर्बिट बदलने में रहा विफल,इमरजेंसी कंडीशन बनी
(India) बीते दिन शनिवार को रूस के लूना-25 स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी खराबी आ गई। प्री-लैंडिंग ऑर्बिट बदलने के दौरान इमरजेंसी की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि स्पेसक्राफ्ट ठीक ढंग से ऑर्बिट चेंज नहीं कर पाया। भारतीय समयानुसार शनिवार दोपहर 04:30 बजे लूना-25 के फ्लाइट प्रोग्राम के अनुसार स्पेसक्राफ्ट को प्री-लैंडिंग कक्षा (18 Km x 100 Km) में प्रवेश कराने के लिए कमांड दिया गया था लेकिन स्पेसक्राफ्ट तय पैरामीटर के अनुसार थ्रस्टर फायर नहीं कर पाया और लूना पर इमरजेंसी कंडीशन बन गई।
जानकारी के मुताबिक रूसी स्पेस एजेंसी की कमांड और कंट्रोल टीम स्थिति का एनालिसिस कर रही है। बता दूं कि 21 अगस्त को लूना-25 को चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंड करना है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।