मिशन लूना-25 पर काम करने वाले साइंटिस्ट और एस्ट्रोनोमर मिखाइल मारोव अस्पताल में भर्ती
(India) रूस का मून मिशन लूना-25 20 अगस्त को चांद पर लैंडिंग से पहले ही क्रैश हो गया था. इससे मिशन पर काम करने वाले 90 साल के साइंटिस्ट और एस्ट्रोनोमर मिखाइल मारोव को काफी गहरा सदमा लगा और इस वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई है. जानकारी के मुताबिक साइंटिस्ट और एस्ट्रोनोमर मिखाइल मारोव को इलाज के लिए मॉस्को के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मीडिया से बातचीत के दौरान मिखाइल मारोव ने कहा कि इस असफलता को झेलना मेरे लिए मुश्किल हो रहा है क्यूकि ये मेरे लिए जिंदगी का सवाल था. उन्होंने कहा- मेरे लिए ये लूनर प्रोग्राम को फिर से शुरू होते देखने का आखिरी मौका था. इसमें जो भी गड़बड़ हुई उसकी बारीकी से जांच की जाएगी.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।