(India)
2024 के लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी में बड़ा बदलाव किया है। जनता दल यूनाइटेड को एकजुट करने के प्रयास में बुधवार को 98 सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन ने इसकी एक लिस्ट जारी किया है, इस लिस्ट में नीतीश कुमार का नाम सबसे ऊपर रखा है। नीतीश कुमार के अलावा अन्य अनुभवी नेताओं को इस लिस्ट में शामिल किया गया है, जिसमें अनुभवी नेता के सी त्यागी का नाम भी है जो मीडिया में पार्टी के सबसे अधिक दिखाई देने वाले चेहरे में से एक है। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह को छोड़कर संसद के दोनों सदनों में पार्टी के सभी सदस्यों और राज्य मंत्रिमंडल में जदयू के सभी नेताओं का नाम सूची में है। इससे कयास लगाये जा रहे है की नितीश कुमार ने अपने पार्टी से हरवंश सिंह का पत्ता साफ़ कर दिया है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।