(India)
मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने को है इसके लिए बीजेपी की प्लानिंग में जुटी हुई है। बीजेपी मध्य प्रदेश में सत्ता वापसी की भरपूर प्रयास में है इसलिए मिशन आल-राउंड शुरू कर दिया है। वही एक तरफ जन आशीर्वाद यात्रा के जरिए हर विधानसभा तक राज्य सरकार और मोदी सरकार के कार्यों और संदेशों को पहुंचाने में जुटी हुई है। मध्य प्रदेश में बीजेपी रूठे नेताओं को मनाने की भरपूर कोशिश कर रही है, जिसके लिए पिछले कुछ दिनों से मध्यप्रदेश में कैबिनेट विस्तार की तैयारी चल रही है, कुछ नेताओं को मंत्री पद दिया जा चुका है और कई नेताओं का नाम लिस्ट में शामिल किया गया है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।