अमेरिका, जापान और साउथ कोरिया के गैंग हमारे देश पर हमले के लिए युद्धाभ्यास कर रहे है- तानाशाह किम जोंग
(India) नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने अपनी सेना को हमले की जानकारी देते हुए अलर्ट रहने को कहा है. दरअसल किम जोंग ने अमेरिका पर कोरियन पेनिनसुला के जलक्षेत्र में अस्थिरता बढ़ाने का आरोप लगाया है. साथ ही उन्होंने परमाणु हमले का भी खतरा बताया है और अपनी नेवी को भी और शक्तिशाली बनाने की बात कही है. बता दे की किम जोंग ने यह बात नॉर्थ कोरिया में नेवी डे के मौके पर भाषण देने के दौरान कहा. जानकारी के मुताबिक तानाशाह किम जोंग ने अपनी सेना को अलर्ट करते हुए कहा कि अमेरिका, जापान और साउथ कोरिया के गैंग ने रेगुलर जॉइंट मिलिट्री एक्सरसाइज की घोषणा की है और ये युद्धाभ्यास हमारे देश पर हमले के लिए किया जा रहा है. आगे उन्होंने कहा कि ऐसी स्तिथि में हमारी नेवी को हर वक्त युद्ध के लिए तैयार रहने और दुश्मनों की इच्छाशक्ति को तोड़ने की कोशिश करनी होगी.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।