(India)
9-10 सितंबर को राजधानी दिल्ली में G20 समिट की बैठक होगी. इस बैठक में कई ग्लोबल लीडर्स अपनी भागीदारी देने वाले है. जानकारी के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन 7 सितंबर को ही भारत आ जाएंगे और G20 समिट बैठक में अपनी भागीदारी देंगे. साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी इस समिट में शामिल हो सकते है. ख़बर यह भी मिल रही है कि दिल्ली में जिनपिंग और उनके डेलिगेशन के लिए होटल ताज पैलेस बुक किया गया है. इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए होटल ITC मौर्य, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और जर्मन चांसलर ओलफ शोल्ज के लिए होटल शांगरी-ला बुक किया गया है. दूसरी ओर कनाडा के राष्ट्रपति जस्टिन ट्रूडो ने भी भारत आने की घोषणा कर दी है. बताया जा रहा है कि 9-10 सितंबर को होने वाले इस G20 समिट की बैठक में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, जापान के PM फुमियो किशिदा, सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान समेत 25 से ज्यादा बड़े नेता शामिल होंगे. इस समिट के लिए भारत ने कई दूसरे देश जैसे बांग्लादेश, UAE, सिंगापुर और ओमान को भी न्योता दिया है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।