अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन कानूनी तौर पर चीन का है- चीनी विदेश मंत्रालय
(India) चीन ने अपना नया नक्शा तैयार किया था और इस नए नक़्शे के तहत अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को अपने नक्शे में दिखाया है. इस बात पर काफी विवाद हुई और अब इसपर चीन अपनी इस हरकत को सही ठहरा रहा है. चीनी विदेश मंत्रालय ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि चीन के नक्शे का 2023 एडिशन जारी करना सामान्य प्रक्रिया है. चीन का यह नया नक्शा चीन की संप्रुभता और अखंडता को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है. अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि यह हिस्सा कानूनन हमारा है इसीलिए किसी को भी इसमें बोलने की ज़रुरत नहीं है. बता दे कि चीन ने 28 अगस्त को अपना ऑफिशियल मैप जारी किया था और इसमें भारत के अरुणाचल प्रदेश, अक्साई चीन, ताइवान और विवादित दक्षिण चीन सागर को अपने क्षेत्र में दिखाया है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।