(India)
फिलीपींस की राजधानी मनीला में गुरुवार को एक कपड़े की फैक्ट्री में आग लग गई. आग लगने से लगभग 16 लोगों की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक यह आग क्यूजोन शहर में लगी. बता दे कि इस बिल्डिंग का इस्तेमाल टी-शर्ट प्रिंटिंग व्यवसाय के लिए गोदाम के रूप में किया जाता था और इसके अलावा यह मजदूरों के रहने का आवास भी था. आग लगने से दो मंजिला इमारत आग की चपेट में आ गयी और पूरी तरह जलकर राख हो गई. जानकारी के मुताबिक आग इमारत के बीच लगी जिसकी वजह से ज्यादातर लोग इमारत से बाहर नहीं निकल पाए. बताया जा रहा है कि क्वेजोन सिटी सरकार इस घटना की जांच करेगी.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।