पाकिस्तान में बढ़ती महंगाई को लेकर सड़कों पर उतरे व्यापारी
(India) पाकिस्तान में बढ़ती महंगाई को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। लाहौर,कराची में महंगाई और बिजली बिलों के खिलाफ शनिवार को व्यापारी सड़कों पर उतर आए। वहीं इन शहरों में दुकानें बंद कर दी गयी है। इस बंद का आहवान जमात-ए- इस्लामी पार्टी के नेता सिराज उल हक ने किया था। इसी हंगामें के बीच कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकड़ ने केन्या का दौरा निरस्त कर दिया। कराची में ताजिर एक्शन कमेटी ने शुक्रवार को बिजली बिल कम करने के लिए सरकार को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। कमेटी ने कहा है कि अगर सरकार ने ऐसा नहीं किया तो वो 10 दिन की हड़ताल करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।