अफ्रीकी देश मोरक्को में देर रात 7.2 तीव्रता का आया भूकंप, लगभग 300 लोगों की हुई मौत
(India) अफ्रीकी देश मोरक्को से बहुत ही भयावह करने वाली खबर सामने आ रही है। जहां बीते शुक्रवार देर रात 7.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें अब तक लगभग 300 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका के जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार इस इलाके में 120 साल में आया सबसे भयानक और ताकतवर भूकंप है। वहीं इस भूकंप से कई इमारतें जमींदोज हो गई है, सैकड़ो लोगों के मलवे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। इस भूकंप का विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोग भागते हुए नजर आ रहे हैं। भूकंप का एपिसेंटर एटलस पर्वत के पास इघिल नाम का गांव बताया जा रहा है। भूकंप की गहराई जमीन से 18.5 किलामीटर नीचे थी। वहीं पड़ोसी देश पुर्तगाल और अल्जीरिया तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।