(Hyderabad, Hyderabad)
हैदराबाद में 16-17 सितंबर को हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की मीटिंग में कांग्रेस के कुछ नेताओं ने पार्टी हाईकमान से यह मांग की है। इन नेताओं को भरोसा है कि पार्टी 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में अच्छा परफॉर्म करेगी, जिससे वे सीट शेयरिंग के दौरान मजबूत स्थिति में रहेंगे। वही ,I.N.D.I.A गठबंधन हर लोकसभा क्षेत्र में NDA के खिलाफ एक संयुक्त उम्मीदवार खड़ा करने की दिशा में काम कर रहा है, लेकिन इसमें कुछ दिक्कतें भी हैं। पंजाब, दिल्ली, केरल और पश्चिम बंगाल जैसे कई राज्यों में सीट शेयरिंग पर एक राय नहीं बन रही है। AAP के अरविंद केजरीवाल और सपा के अखिलेश यादव चाहते हैं कि सितंबर अंत तक सीटों का बंटवारा हो जाए।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।