जंग के लिए बच्चों को तैयार कर रहा रूस, स्कूलों में बम फेंकना और हथियार चलाना सिखाया जा रहा है
(India) रूस जंग के लिए अपनी ताकत बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है. इसी बीच खबर मिली है कि जंग में शामिल होने के लिए रूस बच्चों को तैयार कर रहा है. जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि ब्लैक सी के आस-पास वाले इलाकों के स्कूलों में रुसी लोग बच्चों को बम फेंकना और हथियार चलाना सिखा रहे है. इतना ही नहीं उन बच्चों को अभी से देश की मिट्टी की रक्षा करने की सीख दी जा रही है. सूत्रों के अनुसार वहां के स्कूली बच्चों के सिलेबस भी बदल दिए गये है. इसी साल 2023 के अगस्त महीने में रूसी सरकार ने बच्चों के लिए नई हिस्ट्री बुक रिलीज की थी और इसमें रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले को सही बताया गया है. यह भी कहा जा रहा है कि रूस-यूक्रेन जंग छिड़ने के बाद से रूस के पब्लिक स्कूलों का सैन्यीकरण बढ़ा है. 7-8 साल के बच्चों को बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग दी जा रही है. छोटे-छोटे बच्चों को ऑटोमेटिक गन चलाना, मशीन गन को असेंबल करना और किसी तरह की बाधा को पार करना सिखाया जा रहा है. इसके अलावा कई स्कूलों में बच्चों को आर्मी और नेवी की यूनिफॉर्म में परेड करवाई जा रही है साथ ही स्कूलों में रोजाना मॉक ड्रिल करवाई जा रही हैं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।