(India)
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत पर पलटवार करते हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बोला, हमें सिर्फ राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए संवैधानिक पदाधिकारियों को राजनीतिक चश्मे से नहीं देखना चाहिए। इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर उनके एक बयान को लेकर निशाना साधा है | उपराष्ट्रपति ने कहा कि कुछ लोग संवैधानिक संस्थाओं पर अनुचित टिप्पणियां करते है | ऐसा करना उचित बात नहीं है | उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बोला, जो व्यक्ति जितने ऊंचे पद पर होता है, उसका आचरण उतना ही गरिमामय होना चाहिए | राजनीतिक लाभ लेने के लिए कोई भी टिप्पणी करना उचित बात नहीं है |धनखड़ ने ये बातें शुक्रवार को बिहार के नालंदा महाविद्यालय के छात्रों, कर्मचारियों और संकाय सदस्यों से बात करते हुए कहीं। उन्होंने कहा, जब संवैधानिक संस्थाओं की बात आती है, तो मैं हर किसी से जिम्मेदार होने का आह्वान करता हूं। हमें केवल राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए संवैधानिक पदाधिकारियों को राजनीतिक चश्मे से नहीं देखना चाहिए। इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है।
क्या बोले सीएम गहलोत ?
नीमराणा में एक सभा के दौरान गहलोत ने बोला, राजनेताओं को आना चाहिए, लेकिन कृपया उपराष्ट्रपति को न भेजें | यह एक संवैधानिक पद है, हम राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का सम्मान करते हैं| कल उपराष्ट्रपति आए और पांच जिलों का दौरा किया | उपराष्ट्रपति वे भी ऊपर-नीचे कर रहे हैं। चाहे राज्यपाल हों या उपराष्ट्रपति, हम सभी का सम्मान करते हैं, लेकिन वह (उपराष्ट्रपति) बार-बार यहां आ रहे हैं। इसका कोई मतलब नहीं है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।