(India)
देश के 5 राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है. चुनावी माहौल को देखते हुए आज 9 अक्टूबर को चुनाव आयोग चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा. इसके लिए दोपहर 12 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस होगी. जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग द्वारा दिल्ली में स्थित आकाशवाणी के रंगभवन ऑडिटोरियम में तारीखों का ऐलान किया जायेगा और इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त समेत चुनाव आयोग के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहेंगे. तारीखों की घोषणा के साथ ही चुनाव वाले राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।