5 राज्यों में होने वाले चुनाव तारीखों का हुआ ऐलान, 3 दिसंबर को सभी 5 राज्यों की होगी मतगणना
(India) आज सोमवार 9 अक्टूबर को चुनाव आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस कर तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान, मिजोरम और छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने ऐलान करते हुए बताया कि राजस्थान में 23 नवंबर, मिजोरम में 7 नवंबर, तेलंगाना में 30 नवंबर, मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा. वहीँ छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में 7 नवंबर और 17 नवंबर को मतदान कराया जाएगा. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने यह भी बताया कि इन पांचों राज्यों के चुनावी नतीजे की मतगणना 3 दिसंबर को होगी. पांच राज्यों के कुल 679 विधानसभा सीट पर मतदान के लिए 1 लाख 77 हजार पोलिंग केंद्र बनाए जाएंगे और इसके लिए सभी राजनीतिक दलों को चुनाव के बाद अपने चुनावी खर्चों की भी जानकारी देनी होगी. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने यह भी कहा कि लगभग 60 लाख मतदाता (18-19 वर्ष के युवा) पहली बार 5 राज्यों के चुनावों में भाग लेंगे.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।