इजराइल ने माना 24 घंटे में गाजा खाली कराना मुश्किल
(International) तेल अवीव में अलर्ट सायरन बज रहे हैं। इजराइली फौज ने शुक्रवार शाम माना कि 24 घंटे में फिलिस्तीनी नॉर्थ गाजा का इलाका खाली नहीं कर सकते। हालांकि, इजराइली फौज के प्रवक्ता डेनियल हेगेरी ने UN की उस रिपोर्ट पर कुछ नहीं कहा, जिसमें दावा किया गया था कि नॉर्थ गाजा में रहने वाले फिलिस्तीनियों को महफूज ठिकानों पर जाने के लिए 24 घंटे की डेडलाइन दी गई है। जराइल की सेना ने इस बात को स्वीकार कर लिया है कि वो 7 अक्टूबर को हुए हमास के हमले को रोकने में नाकाम रहे।इजराइली सेना चीफ ने कहा- लोगों की रक्षा करना सेना का काम है, लेकिन हम इसमें नाकाम रहे। ये हमारे लिए सीख है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।