(International)
ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीर अब्दुल्लाहियन ने शनिवार को इजराइल से गाजा पर अपने हमले फौरन रोकने का आह्वान करते हुए चेतावनी दी है कि अगर हिजबुल्लाह लड़ाई में शामिल हुआ तो युद्ध मध्य पूर्व के अन्य हिस्सों में फैल सकता है तथा इससे इजराइल को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। इजराइल हिजबुल्लाह को सबसे गंभीर आसन्न खतरा मानता है। दरअसल एक अनुमान के मुताबिक हिजबुल्लाह के पास लगभग 150000 रॉकेट और मिसाइलें हैं, जिनमें सटीक-निर्देशित मिसाइलें भी शामिल हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।