(India)
इजराइल और हमास के बीच आज 13वें दिन भी जंग जारी है. जंग के बीच ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इजराइल के दौरे पर थे. इजराइल से लौटने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजिप्ट (मिस्र) के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से चर्चा की. इसके बाद अल-सीसी ने लगभग 20 ट्रकों को गाजा भेजने के लिए राफा बॉर्डर खोलने की परमीशन दे दी है. जानकारी के अनुसार इस 20 ट्रक में मानवीय सहायता के जरूरी सामान है. बताया जा रहा है कि इजराइली सरकार ने भी फूड, वाटर और मेडिसिन सप्लाई की मंजूरी दे दी है और गाजा पट्टी से जुड़े राफा बॉर्डर से ही फूड, वाटर और मेडिसिन सप्लाई होगी. दरअसल बुधवार 18 अक्टूबर को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इजराइल पहुंचे थे और वहां वे लगभग 4 घंटे रुके. इस दौरान उन्होंने तेल अवीव में इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, प्रेसिडेंट इसाक हर्जोग और वॉर कैबिनेट से मुलाकात और चर्चा की. बाइडेन ने कहा कि गाजा में पीड़ितों को मानवीय मदद पहुंचाई जाएगी और इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि यह सामान हमास के हाथों तक न पहुंच सके.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।